बीकानेर, (सरजीत सिंह)। राष्ट्रीय फूले सेना द्वारा राजस्थान प्रदेश में नई नियुक्तियों की घोषणा। राष्ट्रीय फूले सेना, जो समाज में सामाजिक जागृति, आर्थिक सशक्तिकरण एवं राजनीतिक चेतना के प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय है, ने राजस्थान राज्य में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं।
संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक भरत लाल सेनी ने बीकानेर जिले में रामकुमार सांखला को बीकानेर जिला अध्यक्ष तथा राकेश सांखला को प्रदेश महासचिव (संगठन) के पद पर ससम्मान नियुक्त किया है।