जयपुर (ब्रह्म प्रकाश शर्मा): शास्त्री नगर स्थित मार्क अकेडमी के होनहार कराते खिलाड़ियों ने होटल रेडिशन ब्लू फरीदाबाद, हरियाणा में 26-27 दिसम्बर 2025 को आयोजित 6th NKFI राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 12 स्वर्ण सहित 4 रजत 11कांस्य पदक जीते। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 4 रजत व 9 कांस्य पदक सहित कुल 23 पदक जीते। कोच अजय जावा के अनुसार कुमिते शैली में राजवंश सिंह जावा, आदित्य कच्छावा, मयंक नकवाल, पारुल जावा, तन्वी, सूर्य प्रताप सिंह, कृष्णा कुमावत, रक्षित कराडिया, तेजा शिवम चौधरी, वैभवी जैन ने स्वर्ण पदक, लक्ष्मी सोलंकी, माधव खांडल ने रजत पदक, दुष्यंत पुनिया, कियांश शर्मा, अंशुल प्रधान, अवन कुमावत, शौर्यन चंदोलिया, राजीव सरोज, देव सरोज, पीयूष जांगिड़ ने कांस्य पदक जीता। काता शैली में राजवंश सिंह जावा, पारुल जावा, भरत बुनकर ने रजत पदक व गौरव बुनकर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
मार्क अकेडमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराते में दिखाया दमदार कौशल
By -
January 21, 2026
0
Tags: