बीकानेर। पुलिस थाना शेरूणा ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 06.46 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी के निर्देशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त श्रीडूंगरगढ़ के सुपरविजन में की गई।
शेरूणा थानाधिकारी संध्या के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 जनवरी 2026 को सुडसर स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास दबिश देकर अभियुक्त विजयपाल पुत्र गिरधारीलाल, जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुडसर, थाना शेरूणा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 06.46 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।