बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी मनाएगा 97वां स्थापना दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी: बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी श्रीयुत्त जीडी बिरला द्वारा पिलानी और राजस्थान के अन्य शहरों में शैक्षणिक  संस्थाओं के द्वारा एक उच्च श्रेणी की शिक्षा दिए जाने के उद्देश्य से स्थापना की गई थी। श्री जीडी बिरला का शिक्षा के प्रति प्रेम और दूरदर्शिता बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी द्वारा संस्था के चेयरमैन श्रीयुत्त एसके बिरला की कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में भली-भांति पूरी की जा रही है। बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी के अंतर्गत चार आवासीय और दो गैर आवासीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी, बिरला बालिका विद्यापीठ, बिरला स्कूल पिलानी, बिरला शिशु विहार,  बिरला पब्लिक स्कूल, गंगानगर, बिरला पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ स्कूले आधुनिक शिक्षा लेने के लिए देश के हर क्षेत्र से विज्ञान, वाणिज्य, लॉ और कला विषय की शिक्षा के लिए छात्र-छात्राएं बिरला शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। शिक्षण संस्थाओं का संचालन करने के लिए निदेशक, मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर,  उपनिदेशक (वित्त) डॉ.जीएस गौड़ के साथ-साथ अभी हाल ही में उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय अग्रवाल को भी एक लंबे अनुभव के कारण नियुक्त किया गया है और जिनके मार्गदर्शन में यह ट्रस्ट भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में स्कूली शिक्षा के लिए विख्यात रहेगा। हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राये बैंड का प्रदर्शन कर बिरला बालिका विद्यापीठ और बिरला पिलानी कस्बे का नाम ऊंचा कर रही है। बिरला शिक्षण संस्थान के अंतर्गत आने वाली सभी स्कूलों में कार्यरत प्राचार्यो की मेहनत और लगन के कारण ब्रिटिश काउंसिल एक्रीडिटेशन, राउंड स्क्वेयर मेंबरशिप, NABET एक्रीडिटेशन, स्कूल क्वालिटी एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन (SQAA) और बोर्डिंग स्कूल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (BSAI) मानक पर आधारित है। सभी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब (ATL) की स्थापना भी अटल इन्नोवेशन मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत की गई है। जिसका उद्देश्य युवा मन में जिज्ञासा, रचनात्मक और कल्पना को बढ़ावा देना है और डिजाइन मानसिकता, कंप्यूटेशनल सोच, अनुकुली शिक्षा, भौतिक कंप्यूटिंग आदि जैसे कौशल को विकसित करना है। शिक्षण संस्थान के सभी प्राचार्य एवं टीचर्स को जरूरत के अनुसार समय-समय पर इनफॉरमेशन, कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी, NEP व अन्य विषयों पर ट्रेनिंग भी दी जाती है। बिरला शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी एक ही शिक्षण संस्थान के पांच  शिक्षिक-शिक्षकोंओ को राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई सर्वश्रेष्ठ  शिक्षक अवार्ड से नवाजा गया है। यह सिर्फ पिलानी के बिरला शिक्षण संस्थान में ही अभी तक देखा गया है। बिरला शिक्षा संस्थान के अनुसार पर्यावरण की शिक्षा एवं महत्व को समझने के लिए एक इको पार्क का निर्माण किया गया है, जिसको देखकर और समझ कर सभी विद्यार्थी जीवन में पर्यावरण का महत्व समझ सके। बिरला शिक्षा संस्थान ने विद्या विहार कैंपस के अंदर टेक्नोलॉजी,  आर्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर (BET-TATC) की स्थापना की है। जिसमें स्कूलों के सभी विद्यार्थी विज्ञान, आर्ट एवं कलर, 3D प्रिंटिंग, साहित्य एवं बिरला परिवार की भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा के अंतर्गत उनकी पृष्ठभूमि को जान सके। इस BET-TATC का उपयोग समय-समय पर ट्रेनिंग को देने के लिए भी किया जाता है। बिरला शिक्षण संस्थान के सभी स्कूल सभी प्रकार के खेल-कूद,  लाइब्रेरी, हॉर्स राइडिंग ट्रेनिंग, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, बैंड और साफ एवं सुरक्षित हॉस्टल व्यवस्था से परिपूर्ण है। इन सभी सुविधाओं के साथ-साथ अच्छे स्तर पर शिक्षा प्राप्त करते हुए बिरला शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी अपने सर्वांगीण विकास के साथ-साथ गर्व भी महसूस करते हैं। पिछले 12 वर्षों से निरंतर शिक्षाविद और प्रशिक्षित विशेषज्ञों के द्वारा बिरला शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें हजार से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं भाग लेते हैं। बिरला शिक्षा संस्थान के सभी स्कूलों में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 लागू कर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने का उद्देश्य निर्धारित कर रखा है। बिरला शिक्षण संस्थान के सभी स्कूलों और संस्थानों के कार्य प्रणाली को केंद्रित कर ईआरपी द्वारा नियंत्रित किया जाता है। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी स्कलों में शिक्षक-शिक्षिकाओ द्वारा बच्चों को कक्षा में मॉडर्न स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षा दी जाती है, इसके साथ प्रशिक्षित काउंसलरों द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निवारण किया जाता है। यह एक ऐसा शिक्षण संस्थान है, प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा  इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग भी कार्यरत सभी टीचर्स को दी जाती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!