पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वर्गीय श्रीमति सुशीला देवी तुलस्यान धर्मपत्नी श्री केशरदेव तुलस्यान की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र डॉ.डीएन तुलस्यान व जन सहयोग के सौजन्य से श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में जरुरतमंदों को कंबल वितरण समारोह व पौष बड़ा का आयोजन श्री हरिनाथ आश्रम के महंत श्री दशहरा नाथ जी के पावन आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जगदीश प्रसाद शर्मा, मोहनलाल बोचीवाल, सत्यवीर जांगीड़, डॉ.कैलाश भौमिया, पुरूषोत्तम झेरलीवाला, प्रेम प्रकाश मोयल, राजू फौरमैन, पुरूषोत्तम सैनी मकराना मार्बल, पूर्व चैयरमेन हीरालाल नायक, पुरूषोत्तम चेजारा थे। इस अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश भौमिया, उपाध्यक्ष लीलाधर विशनोलिया, विजय हलवाई, रत्न सिंह श्योराण, सुशील हलवाई, सुनील शर्मा पंडित व अरूण भौमिया ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया।
3/related/default