झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आबूसर हाट बाजार परिसर में आयोजित हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले 2026 का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ.अरूण गर्ग द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनू निवासी स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी मगंतुराम जी जालान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र मुम्बई प्रवासी देवेंद्र जालान के सौजन्य से मेला परिसर में उपस्थित जरूरतमंदों को कंबल वितरण मुख्य अतिथि डॉ.अरूण गर्ग एवं जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौबदार सहित अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत दुपट्टा औढाकर लघु उद्योग भारती शाखा के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.तुलस्यान, सीए पवन केडिया एवं सुनील तुलस्यान ने किया। मेले में जिले सहित प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गयी। साथ ही पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों और सांस्कृतिक झलकियों के माध्यम से स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मेला हस्तशिल्प कारीगरों को अपने उत्पादों के विपणन का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र है। जिला कलक्टर ने विभिन्न स्टालों पर जाकर स्टाल विक्रेताओं से उनके उत्पाद की जानकारी प्राप्त की तथा मेले की व्यवस्थाओं को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों का आयोजन निश्चित ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने का कार्य करता है। सर्दी के इस मौसम में कोई न ठिठुरे अभियान के अंतर्गत जरूरतमंदों को कंबल वितरण श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से लगातार किए जाने हेतु उन्होंने आयोजक संस्था का आभार भी व्यक्त किया। विदित है कि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ गत माह एक दिसंबर को नगर परिषद से जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय द्वारा किया गया था, जो आगामी 14 जनवरी, मकर संक्रांति तक पांच हजार कंबल वितरण के लक्ष्य के साथ स्थानीय, प्रवासी एवं अप्रवासी दानदाता व भामाशाहों के सहयोग से लगातार जारी है।
शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले में देवेंद्र जालान मुंबई के सौजन्य से जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
By -
January 02, 2026
0
Tags: