पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम लाडुन्दा में स्वर्गीय भानाराम जी लोहमरोड की स्मृति में निर्मित प्रतिमा स्थल का अनावरण पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल द्वारा विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सहभागिता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पिलानी के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि संदीप रायला, डाॅ.नवीन ठोलिया, कमल दुदवा, सुभाष दूदी, सोमवीर छाब्बा, पवन कुमार कलिया, विजयपाल श्योराण, मनफुल धतरवाल, विजय सिंह शेखावत, मनोज कलिया, देवीलाल कलिया, विजेंद्र श्योराण, सुनील कादयान (पीपली), नवीन डारा (पीपली), संदीप कादयान (पीपली), रामफल छाब्बा, रविंद्र माट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतिमा स्थल का निर्माण स्व.भानाराम जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व.भानाराम जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें सादगी, कर्मठता और समाजसेवा का प्रतीक बताया। अंत में सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
लाडुन्दा (पिलानी) में स्व.भानाराम जी लोहमरोड की स्मृति में प्रतिमा का भव्य अनावरण
By -
January 02, 2026
0
Tags: