पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मण्ड्रेला क्षेत्र के गांव नालवा को नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस खुशी के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा भाजपा नेता राजेश दहिया का लांबा सरपंच भरत सिंह की अध्यक्षता में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी एवं नरेंद्र पूनिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मातुराम गोदारा, अनिल गोदारा, राजकुमार डांगी, सुरेश डांगी, गुलाब डांगी, गोपीचंद शर्मा दिलारपुर, सुरेश चाहर, प्रहलाद चाहर सहित सैंकड़ो ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत धत्तरवाला एवं ग्राम पंचायत लाम्बा के राजस्व गांव नालवा में दिलावरपुरा, कुरेशी नगर एवं गोविंदपुरा को जोड़कर नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया है। इस अवसर पर गुरुवार को झुंझार सिंह मंदिर, नालवा परिसर में ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और भाजपा नेता राजेश दहिया का स्वागत किया। इस मौके पर राजेश दहिया ने कहा कि नालवा को नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई ग्राम पंचायत बनने से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्तमान सरकार गांव के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और बिना किसी भेदभाव के कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्रामीणों ने इस अवसर पर नालवा गांव से गोविंदपुरा सीमा तक सड़क निर्माण, नालवा से दिलावरपुरा तक सड़क निर्माण तथा नालवा में बोरिंग कुएं के निर्माण की मांग भी रखी।
नालवा को नई ग्राम पंचायत बनाए जाने पर भाजपा नेता राजेश दहिया का हुआ नागरिक अभिनंदन
By -
January 02, 2026
0
Tags: