चौमूं में पत्थरबाजों के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोज

AYUSH ANTIMA
By -
0



चौमू में उपद्रवियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाने को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया और पत्थरबाजों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन को अंजाम दिया गया। विदित हो 26 दिसम्बर को चौमूं के बाहर अतिक्रमण को लेकर विवाद के चलते पुलिस पर भारी पथराव किया गया था। उपद्रवियों ने मस्जिद व घरों की छतों से पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाने का काम किया, जबकि पुलिस के अधिकारी मस्जिद के बाहर अतिक्रमण को लेकर समझौता वार्ता कर रहे थे। इस पत्थरबाजी की घटना को लेकर प्रशासन ने कारवाई करते हुए उनके अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। 24 से ज्यादा पत्थरबाजी करने वालों के घरो पर नोटिस चस्पा कर दिया था और अवैध निर्माण हटाने के लिए समय दिया गया था। इसमें अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने भी शामिल थे। 
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की चेतावनी कि साम्प्रदायिक सौहार्द किसी भी हालत में कायम रखा जाएगा। किसी को भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जायेगी, चाहे वह कितना भी रसूखदार हो। सूत्रों की मानें तो पत्थरबाजो के अवैध निर्माण कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर पर कारवाई की गई। अभियान के तहत 23 घऱो और दुकानों के बाहर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद बिना स्वीकृति के निर्माण कराए जाने के आरोप में दो दुकानो और एक निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया गया।
विदित हो कुछ दिन पहले सरकारी कामकाज में बाधा डालने और शांती भंग के प्रयासों पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए थे, उसी दिन मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा था कि पत्थर बरसाने वालों पर फूल नहीं बरसाए जा सकते हैं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!