बिहारीलाल बिश्नोई को बड़ी ज़िम्मेदारी, बने भरतपुर संभाग प्रभारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर। नोखा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भरतपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है तथा बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी क्रम में वासुदेव चावला युवा भाजपा नेता फ़रशाराम रामड़ावास, बीकानेर किसान मोर्चा देहात ज़िलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड़, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत प्रवीण गोदारा पुर्व जिला मंत्री भारतीय किसान संघ हनुमानगढ़ राजेश सहारण पीलीबंगा एवं युवा मोर्चा के भवानी पाईवाल ने जयपुर स्थित उनके आवास पहुँचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की एवं नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!