बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो 2026 के तहत स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया रविवार शाम मंडल कार्यालय में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी स्टॉल धारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करते हुए लॉटरी के जरिए स्टॉल नंबर और लोकेशन का आवंटन किया गया। आयोजन से पूर्व प्रतिभागी स्टॉल धारकों के नाम और स्टॉल कैटेगरी की सूची तैयार कर पर्चियों के माध्यम से सीलबंद बॉक्स में डाली गई, जिसके बाद सभी के समक्ष एक-एक कर लॉटरी निकाली गई।
लॉटरी पूर्ण होने के बाद सभी स्टॉल धारकों को उनकी स्टॉल लोकेशन व नंबर की जानकारी लिखित एवं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाई गई। साथ ही आयोजन स्थल का लेआउट भी साझा किया गया, ताकि स्टॉल धारक समय पर अपनी तैयारी कर सकें।
व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योगपतियों को अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रदर्शन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ट्रेड फेयर की विभिन्न कार्य समितियों की घोषणा भी की गई। मंडल सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो 2026 शहर के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्टॉल आवंटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज डाल, टाइटल स्पॉन्सर बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल,स्पॉन्सर लोटस ग्रुप के अशोक मोदी, टी.एन. ज्वेलर्स के प्रबंधक , जे.डी. मिनरल्स के सकरनी ग्रुप से शंकरलाल जांगिड़, को-स्पॉन्सर राजाराम धारणिया ग्रुप के प्रबंधक रामकिशन धारणिया, श्रीमती ज्योति सुखानी, मीडिया पार्टनर भोज पेंटर के मनोज सोलंकी, ट्रेड फेयर के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सहयोगी लोकराग फाउंडेशन के डायरेक्टर आनंद आचार्य सहित बीकानेर के प्रमुख व्यापारी व उद्योगपतियों कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।