जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी एवं उनकी टीम के साथ मंगलवार को जयपुर में स्वामी श्री नेकी महाराज से विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। महाराजजी के साथ राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और प्रदेश के विकास, उत्थान एवं उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक संवाद हुआ। इस मौके पर कुरैशी बोले-महाराजजी के विचार न केवल शांति प्रदान करते हैं बल्कि समाज सेवा और नीतिगत सुधारों के लिए एक नई दिशा भी दिखाते हैं। प्रदेश की प्रगति के लिए उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन अतुलनीय है।
स्वामी श्री नेकी महाराज से विभिन्न मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा
By -
January 20, 2026
0
Tags: