निवाई (लालचंद सैनी): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 22 जनवरी को वार्षिकोत्सव एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सांसद हरीश मीणा होंगे एवं विधायक रामसहाय वर्मा अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, निवर्तमान प्रधान रामअवतार लांगडी व भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
3/related/default