जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): रोहित क्रिकेट क्लब कठपुतली नगर जयपुर की ओर से नए साल के अवसर पर यहां लाल कोठी स्थित प्रताप नर्सरी क्रिकेट मैदान में 20-20 ओवर का फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में भारत की कप्तानी में जूनियर टीम विजयी रही, वहीं राधे नरवाल की सीनियर टीम उपविजेता रही। नरेश खटीक ने ऑल राउंड प्रदर्शन (67 नाबाद 2 विकेट) के बदौलत मैन ऑफ द मैच रहे। विजेता टीम को नेशनल स्पोर्ट्स संघ के राजस्थान प्रभारी डॉ.ओपी टांक और उप विजेता को पार्षद प्रत्याशी हेमराज खींची ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं डॉ.टांक तथा अन्य अतिथियों ने खेल को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को साधुवाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
3/related/default