पारीक हुये एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड से सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/नेपाल (श्रीराम इंदौरिया): नेपाल की भूमि काठमांडू मे 25 देशो के नैतिक समर्थन से वैद्य श्याम सुंदर पारीक को महामहिम न्यायमूर्ति परमानंद झा प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार, भानु भक्त जोशी पूर्व कैबिनेट मंत्री नेपाल सरकार, अब्दुल खान पूर्व कैबिनेट मंत्री नेपाल सरकार, गणेश शाह पूर्व कैबिनेट मंत्री नेपाल सरकार, श्रीमती रेखा यादव सांसद, रेशम चौधरी सांसद नेपाल, जगद्गुरु शिवशक्ति बाबा, राजेंद्र महतो पूर्व उप प्रधानमंत्री नेपाल सरकार, इंद्रा राणा मगर उपाध्यक्ष लोकसभा नेपाल, नारायण प्रशाद साउथ पूर्व विदेश मंत्री नेपाल सरकार, गिरीश चंद्र लाल पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय काठमांडू, लोकेन्द्र मलिक पूर्व मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायलय नेपाल, डॉ.विष्णु हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान, जनकपुर (नेपाल) के मुख्यमंत्री कृष्णप्रशाद यादव, रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के चांसलर डॉ.हुकूम चन्द गणेशिया, समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष नेपाल राखी रानी, नेपाल सरकार के उप प्रधानमंत्री, जापान, दक्षिण अफ्रीका और मिश्र के राजदूत, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, नेपाल सरकार के विदेश मंत्री, माटी कला बोर्ड (राजस्थान सरकार) के राज्यमंत्री प्रहलाद राय टाक, डॉ.कुलदीप प्रशाद शर्मा वरिष्ठ सलाहकार नेपाल सरकार, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग के प्रमुख सलाहकार आचार्य रोहितराज महाराज के सानिध्य मे वैद्य पारीक को एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड से नवाजा गया। वैद्य पारीक ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं, ईस्ट देवों, परिवार और मातृभूमि को दिया। वैद्य पारीक ने कहा कि ये अवार्ड मुझे आप सब के प्रेम और आशीर्वाद की वजह से मिला है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!