श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति पर्व पर गौ सेवार्थ होंगें विभिन्न कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व 14 जनवरी की व्यवस्थाओं को लेकर श्री गोपाल गौशाला में बुधवार अपराह्न 3 बजे गोशाला कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों से विचार विमर्श कर मकर संक्रांति पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय किया गया एवं सभी को विभिन्न प्रकार की जिम्मेवारियाँ दी गई। कार्यक्रम का संयोजक शशिकांत पंसारी को बनाया गया। जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ दिवस के रुप में मनाया जायेगा। जिसमें गो भक्तों के लिए गौ सेवार्थ गौ दान, गायों के लिए ब्रह्मपुरी (गाय रसोई), तुला दान, मीठा दलिया सवामन भोग, हरि चरी, हरी सब्जी, गुड एवं गाय गोद की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रात: 5 बजे से सांय 6 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन सभी गौ भक्तों के लिए किया जाएगा। गौ माता की पूजा के लिए सप्त धेनु गौ परिक्रमा व नन्दी परिक्रमा की व्यवस्था का भी गौ भक्त धार्मिक लाभ उठा सकेंगे। इसी दिवस पर गौशाला में सांयकाल 6 बजे गोमाता की आरती के पश्चात धार्मिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन के आधार पर भाग लेने वाले चुनिंदा गौभक्तो को निर्णायकों के निर्णय के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये जाएगें। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों का रजिस्ट्रेशन 10 जनवरी तक गौशाला में किया जाएगा।
इसी दिवस पर श्री चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से विषय: गाय का दूध अमृत तुल्य है पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 51 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी तक गोशाला आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे उपस्थित हो सकेंगे, जिन्हें 11:30 बजे से 12:30 बजे तक 1 घंटे का समय निबंध लिखने के लिए दिया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता में निबंध लिखने की अधिकतम शब्द सीमा 100 शब्द, ⁠हिंदी भाषा में निबंध लिखना है। प्रतिभागी को निबंध लिखने के लिए चार्ट शीट एवं पेंसिल गौशाला में उपलब्ध करवाई जाएगी। निर्णायको का निर्णय अंतिम एवम सर्वमान्य होगा, जिनके निर्णय के अनुसार प्रथम विजेता को रु. सात हजार एक सौ, द्वितीय विजेता को रु. पांच हजार एक सौ रुपए एवं तृतीय विजेता को रु. तीन हजार एक सौ रुपए नगद इनाम एवं गौ माता का प्रतीक चिह्न (फोटो) दी जाएगी। इसी के साथ सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार में गौ माता का प्रतीक चिह्न (फोटो) दी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!