कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एआईसीसी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिवस पर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स कमेटी द्वारा बिरला सार्वजनिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला द्वारा रक्तदान शिविर का उद्धघाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक काला ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक भी अभी तक रक्त नहीं बना पाए हैं। रक्त का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, व्यक्ति की जिंदगी में रक्त जीवनदायिनी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी वर्कर्स द्वारा उठाया गया सराहनीय कदम है। सभी रक्तदाता एवं कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम मे कुल 58 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर माधवानंद सारस्वत (राष्ट्रीय महासचिव, आल इण्डिया कांग्रेस वर्कर्स कमेटी), संत कुमार चावला (प्रदेश सचिव), ललित ढेंढवाल (प्रदेश महामंत्री), मनोज खन्ना (जिला महामंत्री), सज्जन कटारिया (जिला सचिव), नन्द किशोर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सीमा सैनी (ब्लॉक अध्यक्ष), मुन्नी सैनी (प्रदेश सचिव महिला विंग), डॉ.हरिसिंह सांखला प्रदेश उपाध्यक्ष एससी विभाग कांग्रेस, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी, सुनील शर्मा नगर अध्यक्ष कांग्रेस, प्रेम प्रकाश मोयल, प्रदीप झाझडिया, होशियार सिंह पूर्व अध्यक्ष, हीरालाल नायक पूर्व अध्यक्ष, प्रकाश सैनी, मोतीलाल बाडेटिया, अरविंद बाडेटिया एवं अनेक गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरु चिल्ड्रन एकादमी स्कूल, पिलानी प्राचार्या श्रीमती उषा सारस्वत के सौजन्य से हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!