खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने एक दिन में लूणकरणसर क्षेत्र को दी कई सौगातें

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर क्षेत्र के नागरिकों को अनेक सौगातें दी। उन्होंने दर्जनों विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया और कहा कि प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विकास करने के साथ राज्य सरकार, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में संकल्पबद्धता से कार्य कर रही है। गोदारा ने धीरेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के लिए हॉकी स्टिक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियों के लिए खेल से जुड़ी सभी सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खेलों का अच्छा माहौल है। राज्य सरकार खेल और खिलाड़ी को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने यहां 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास और 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण किया। 

*विद्यालय की सुविधाओं में हुआ इजाफा*

गोदारा ने साधेरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस पर चार लाख 95 हजार रुपए व्यय हुए हैं। उन्होंने बीरमाना में 4 लाख 95 हजार रुपए की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने तीन कक्षा कक्षा का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं में इजाफा हुआ है। प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 

*खोखराना को मिली ऐतिहासिक सौगातें, आमजन को समर्पित किए 4 करोड़ से अधिक राशि के कार्य*

खोखराना के ग्रामीणों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। खाद्य मंत्री ने लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत के 34 कार्य आमजन को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक-एक ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण होने से आमजन का जीवन और अधिक सुगम होगा। उन्होंने ग्राम उत्थान शिविरों के बारे में बताया और कहा कि किसान इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अधिकारियों को इन शिविरों का आयोजन सरकार की मंशा के अनुरूप करने के निर्देश दिए। 

*इन कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास*

मंत्री सुमित गोदारा ने खोखराना में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन कक्षा कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने 25 लाख रुपए की लागत के लाइब्रेरी निर्माण कार्य, 35 लाख के खेल मैदान चार दीवारी मय गेट निर्माण व अन्य विकास कार्य, 4.50 लाख रुपए के आडिया ट्यूबवेल निर्माण कार्य, 3.50 लाख रुपए की लागत के गुंसाई दादा मंदिर में ओपन जिम व झूले लगाने का कार्य, 1.50 लाख रुपए से गुंसाई दादा मंदिर में प्याऊ निर्माण कार्य, 13.11 लाख से गुंसाई दादा मंदिर में भ्रमण पथ व अन्य कार्य, 4 लाख से गुंसाई दादा मंदिर परिसर में विश्राम गृह निर्माण कार्य, 11 लाख से साला निर्माण, 10 लाख से टीन शेड निर्माण कार्य, 10 लाख सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य गुंसाई दादा मंदिर की तरफ़ से नंदराम खेमाराम के घर की ओर, 9 लाख रुपए की लागत से महात्मा गांधी विद्यालय परिसर में सीसी ब्लॉक लगाने का कार्य, 3 लाख की लागत के महात्मा गांधी विद्यालय में शोचालय निर्माण कार्य, 3 लाख की लागत के महात्मा गांधी विद्यालय में जल प्याऊ निर्माण, 4 लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीन शेड मय चौक निर्माण कार्य, 5 लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जल प्याऊ, 3 लाख से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका शोचालय निर्माण कार्य तथा 13 लाख रुपए की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारदीवारी मय गेट निर्माण सहित अनेक कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
इस दौरान कानाराम गोदारा, राकेश नायक, भींयाराम मेघवाल, अमरा राम सियाग, गोरधन भादू, सोहन गोदारा, बिशन नाथ, उमा शंकर सोनी, बजरंग डूडी, पप्पू मेघवाल, ओम गोदारा, हनुमान वैद और गंगा राम मेघवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!