अतिरिक्त निदेशक कृषि ने ग्राम उत्थान शिविरों का किया निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) तथा विभाग के संभागीय अधिकारी टीके जोशी ने हिम्मटसर (नोखा) व दूंकर (बीदासर) में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण किया व कृषकों को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर जोशी ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व बताया। कैम्प में पाइप लाइन, तारबंदी एवं कृषि यंत्र की प्रशासनिक स्वीकृतियों का वितरण किया गया। ग्राम उत्थान शिविर में कृषकों को तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पौण्ड, बैलों से खेती योजना के तहत प्रोत्साहन राशि की जानकारी व स्वीकृतियां सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, बीज मिनिकिट वितरण का सत्यापन करने के साथ ही फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, पाली हाउस, सौर पम्प संयंत्र आदि की जानकारी दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!