भुट्टो के मोहल्ले में सदर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, लाखों की नकदी, एमडी व कारतूस जब्त, नशे का सौदागर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी और आक्रामक कार्रवाई करते हुए एमडी (मिफिड्रोन) के एक तस्कर को दबोच कर आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ, साढ़े सत्रह लाख रुपये से अधिक की नकदी और अवैध कारतूस बरामद किया है।
पुलिस कार्रवाई में आरोपी से एमडी (मिफिड्रोन) 5.29 ग्राम, अवैध मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित ₹17,05,440 नकद, मादक पदार्थ सप्लाई में प्रयुक्त जीपरयुक्त प्लास्टिक की थैलियां तथा कुल 7 अवैध कारतूस जब्त किए गए। बरामद कारतूसों में 12 बोर के 3, पिस्टल के 2, .303 का 1 और एसएलआर का 1 कारतूस शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ भुट्टो का मोहल्ला स्थित मकान पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान यह पूरा जखीरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान आरोपी घर से ही नशे की सप्लाई और अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी तस्कर 
मोहम्मद राशिद उर्फ लाला, पुत्र उस्मान गनी, उम्र 41 वर्ष, निवासी चांद रोड, ख्वाजा महल, भुट्टो का मोहल्ला पकड़ा गया। 
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन इलाकों में नशे की सप्लाई करता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!