कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने हरमाड़ा क्षेत्र में हुए डंपर हादसे में राजधिराजपुरा के मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस, दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): माह नवम्बर में हरमाड़ा क्षेत्र में हुए दर्दनाक डंपर हादसे में निवाई के गांव राजधिराजपुरा निवासी सुरेश मीणा एवं मुरलीधर उर्फ महेश मीणा की असामयिक मौत होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई थी। शनिवार को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा राजधीराजपुरा गांव पहुंचे और दोनों दिवंगतों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने परिजनों के साथ बैठकर दु:ख साझा किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल दो परिवारों का नहीं है, बल्कि पूरे समाज की क्षति है। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने आर्थिक संबल के रूप में 10 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की, ताकि परिजन इस कठिन समय में आर्थिक चुनौतियों का सामना कर सकें।
*फेसबुक पोस्ट बना भावुक स्मृति*
हादसे से पूर्व मृतक महेश मीणा ने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी, जो आज भी लोगों को भावुक कर रही है। महेश मीणा ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि किरोड़ी लाल मीणा जी को हमारी उम्र लग जाए। इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद हरमाड़ा में हुए सडक़ हादसे में उनकी मौत हो गई। इस संयोग ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पीडित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सडक़ हादसों पर चिंता जताते हुए भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!