खाद्य अनुज्ञा शिविर में खाद्य व फुटकर व्यापारियों ने बढ-चढकर लिया भाग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राज्य सरकार द्वारा संचालित शुद्व आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार के लिए झिलाय में लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 थोक व फुटकर व्यापारियों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमेंं से 59 व्यापारियों को लाईसेंस दिए गए। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र सिंह चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.विक्रम सिंह ने लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन वितरित किए। साथ ही शिविर में मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर के दौरान लाईसेंस पंजीकरण के साथ-साथ मोबाईल फूड टैस्टिंग लैब वाहन द्वारा आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थो के संदर्भ में जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि लाईसेंस के लिए 10 व्यापारियों ने आवेदन किए एवं रजिस्ट्रेशन के लिए 61 छोटे फुटकर व्यापारियों ने आवेदन किए, जिसमे से मौके पर 1 लाईसेन्स व 59 रजिस्ट्रेशन जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दण्डनीय अपराध है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहरी एवं ग्रामिणी क्षेत्र के समस्त खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे विक्रेताओं, निर्माताओं, थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसपोर्ट, फूड प्रोडक्षन विक्रय करने, मेडिकल स्टोर्स, स्वयं सहायता, अस्पताल, स्कूल, कॉलेजों में संचालित केंटीन, राजकीय व निजी वेयर हाउस, मदिरा दुकानें, दूध विक्रेता, डेयरी, चायपान, दुकान, मण्डी व्यापारी फल, सब्जी, मांस- अंडे विक्रेता, हाट बाजार में खाद्य कारोबार करने वालों का आह्वान करते हुए कहा है कि जिन व्यापारियों ने अभी तक भी लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन नही बनाए है, वह शीघ्र शिविर में या ईमित्र द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने के लिए आवेदन करे। अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। शिविर में खाद्य किराणा व्यापार मण्डल अध्यक्ष कमलेश कुमार मित्तल, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से राजेन्द्र सैनी, अविनाश साहू, दिनेश जैन, विपिन जैन व रामेश्वर प्रसाद सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!