पात्र लोगों को लेना चाहिए सरकारी योजनाओं का लाभ: ईसरानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका कार्यालय परिसर में पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी व अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अस्सी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पचास हजार रूपए के चैक प्रदान किए गए, जिससे लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड गई। पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर में करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाए गए है, जिनका प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। उन्होंने शहर में हुए विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षो में नगर पालिका क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हजारों लोगों को मालिकाना हक मिला है। उन्होंने बताया कि पटटा वितरण में नगर पालिका निवाई प्रथम स्थान पर रही है। अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि प्रधान मंत्री आवास योजना के 80 लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति 50 हजार रूपए के चैक दिए गए है।उन्होंने बताया कि कुल 40 लाख रूपये के चैक वितरित किए है। इस अवसर पर सहायक अभियंता पप्पूलाल मीणा, पार्षद इमरान कुरैशी, नरेगा अभियंता निशांक जैन, पीएमएवाई सीएलटीसी कोमल सैनी व राहुल सैन सहित कई कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!