विधायक राम सहाय वर्मा ने करीब 2 करोड रुपए की लागत से बनने वाले नवीन विद्यालय भवन का किया शिलान्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): गांव गणेशपुरा उर्फ हाथाथली में शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। विधायक रामसहाय वर्मा ने एक करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन विद्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला ग्रामीणों की विद्यालय भवन की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विधायक रामसहाय वर्मा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर का ग्रामीणों ने राजस्थानी परंपरा अनुसार माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों द्वारा विधायक और मंडल अध्यक्ष को घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए विद्यालय परिसर तक लाया गया। संबोधन के दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा "मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन-कल्याण के लिए समर्पित है। इस अवसर पर सरपंच पिंकी विनोद साखला, निवर्तमान प्रधान राम अवतार लांगड़ी तथा मण्डल अध्यक्ष अरणिया शिवराज गुर्जर सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!