पुजारी परिवार के अमर चंद बोथरा के निधन के बाद किये नेत्रदान

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): कालूबास निवासी अमरचन्द बोथरा का 80 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन होने पर उनके भाई धर्मचन्द एवं उनकी धर्मपत्नी अमरावदेवी व उनकी बहिन सम्पत देवी संचेती की सहमति पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदार शहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा ने कड़ाके की ठण्ड एवं घने कोहरे में श्रीडूंगरगढ़ जाकर अमरचन्द बोथरा का नेत्र संग्रह किया। नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुःख की घड़ी में भी बोथरा परिवार ने परोपकार का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। इनकी आंखों से दो नेत्रहीन लोग इस दुनिया को देख सकेंगे। प्रेरक के रूप में अशोक झाबक तथा अध्यक्ष विक्रम मालू तेरापंथ युवक परिषद टीम श्रीडूंगरगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अमरचन्द के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं. सरदार शहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़ प्राणनाथ होस्पीटल सरदार शहर के चैयरमैन शान्तिलाल चोरड़िया व राजस्थान राज्य थली संभाग नेत्रदान प्रभारी लोकेश सेठिया ने आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!