म्हारे घरा पधारो श्याम संस्थान द्वारा पौष बड़ा प्रसादी एवं श्याम भजन संध्या का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित अपेक्स सर्किल पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी म्हारे घरा पधारो श्याम संस्थान द्वारा 3 जनवरी, शनिवार को पौष बड़ा प्रसादी एवं श्याम भजन संध्या का आयोजन शाम 5 से 9 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक अनिल यादव ने बताया कि म्हारे घरा पधारो श्याम संस्थान, मानसरोवर द्वारा हर साल श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इस साल भी ये आयोजन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गायक कलाकारों में हेमलता खंडेलवाल, सागर शर्मा, विकास विजय, शुभम शर्मा, भगवान श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। भजन संध्या के बाद दोना परसादी वितरण की गई, जिसमें करीबन 2000 व्यक्तियों ने परसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम में एपेक्स हॉस्पिटल प्रबंधक एसबी झवर मालवीय नगर एसीपी विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद जय श्री गर्ग, पूर्व पार्षद नारायण नैनावत, भाजपा देहात उपाध्यक्ष अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस आयोजन में बुद्धि प्रकाश शर्मा, ललित राजू, राजू कुमावत, केदार अग्रवाल, मूल चन्द वर्मा, संदीप गुप्ता, अरुण शर्मा, बीजेपी जगतपुरा मंडल अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, कमल नानुवाला सहित सदस्यों अन्य का सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!