पूर्व कुलपति संघ का राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया शुभारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: हाल ही में राजस्थान प्रदेश में प्रथम बार पूर्व कुलपतियों द्वारा अपने संगठन का गठन किया गया है, जिसने विधिवत रूप से आज से प्रदेश में कार्य करना शुरू कर दिया है। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने पूर्व कुलपति संगठन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति संगठन द्वारा राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का स्वागत एवं शिष्टाचार भेंटवार्ता की गई। भेंटवार्ता के दौरान पूर्व कुलपति संगठन के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो.बीएल वर्मा, कोषाध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो.जेपी यादव, संगठन सचिव पूर्व कुलपति प्रो.पीसी त्रिवेदी, विशेष सदस्य पूर्व कुलपति प्रो.अशोक कुमार, सह सचिव प्रो.विष्णु शर्मा उपस्थित थे। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे के संवाद के दौरान पूर्व कुलपति संगठन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निति के संदर्भ में राजस्थान राज्य की उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पूर्व कुलपतियों के हितो से जुड़े विभिन्न विषयों और उच्च शिक्षा में पूर्व कुलपतियों के योगदान और भूमिका जैसे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श भी किया गया। राज्यपाल श्री बागडे ने कुलपति संघ के गठन पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। यह संघ उच्च शिक्षा से जुड़े वर्तमान मुद्दों, समस्यायों, पूर्व कुलपतियों से जुड़े विषयों, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शोध की गुणवत्ता, शिक्षकों के विकास तथा विद्यार्थियों के समग्र हितों पर विस्तृत रूप से कार्य करेगा। संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो.बीएल वर्मा ने कहा कि पूर्व कुलपति संघ के गठन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं शैक्षणिक दूरदृष्टि का सशक्त मंच सिद्ध होगा। यह संघ शिक्षा, शोध, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के सुदृढ़ीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संगठन सचिव एवं पूर्व कुलपति प्रो.पीसी त्रिवेदी ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत के उच्च शिक्षा के विकास की महत्वाकांक्षी योजना के फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा गया है। प्रदेश की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के नक्शे पर जल्द ही प्रदेश के विश्वविद्यालयों को एक नया कदम रखना होगा, प्रादेशिक विश्वविद्यालयों की छवि से बाहर आकर हमें अब ग्लोबल विश्वविद्यालय के स्तम्भ के रूप में पहचान स्थापित करनी होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!