खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को नगर पालिका लूणकरणसर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मंत्री गोदारा प्रातः 11:30 बजे वार्ड 2 में 40 लाख रुपए की लागत से बने अंबेडकर छात्रावास का लोकार्पण, दोपहर 12:30 बजे वार्ड 3 में तीन लाख रुपए की लागत से पार्क में लगाए गए झूलों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे कुंभाना बास में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 2 बजे कालवास में 10.95 लाख रुपए की लागत से बनी पार्क की चारदीवारी, भ्रमणपथ और बेंच का लोकार्पण करेंगे। मंत्री गोदारा दोपहर 3:30 बजे जोगियासन बस्ती के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7.50 लाख रुपए की लागत से तैयार टीन शेड और शौचालय का लोकार्पण करेंगे। गोरखनाथ पार्क में 9.95 लाख रूपए के मिट्टी भराई और चारदीवारी तथा मरम्मत कार्य, वार्ड 10 में 5 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक श्मशान भूमि में बने जल कुंड व टीन शेड का लोकार्पण करेंगे। मंत्री गोदारा सायं 5 बजे रामनगरी में एनएच 62 से नाथवाना रोड व अंडर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। इस पर 9 करोड़ 50 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!