जयपुर (संजय त्रिवेदी): शनि नवग्रह राम दरबार मंदिर एवं पार्क विकास समिति के महिला मंडल द्वारा शनि मंदिर प्रांगण में पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन ठाकुर जी को भजन सुनाकर बहुत ही संयोजित व भव्यतापूर्ण तरीके से प्रारंभ कर, फूलों की वर्षा कर सभी को दुपट्टे पहनाकर प्रारंभ किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र भारद्वाज एवं अतिथियों में सुनील सिंघानिया, धर्म सिंह सिंघानिया एवं राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ के अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण सभा की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष शर्मा, राजस्थान यूनिवर्सिटी की डॉ.अनीता गौतम एवं डॉ.मंजू सक्सेना विशेष अतिथि रहे। आयोजन सफल बनाने में अरुणा भारद्वाज, मोहिनी जांगिड़, मीनाक्षी सैनी, डिंपल आचार्य, पिंकी शर्मा एवं युवा वर्ग से बैठक व्यवस्था देवेंद्र सैनी, राजेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सिद्धांत शर्मा, दक्ष राठौर, रुपेश शर्मा, प्रशांत कुमावत द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत नवग्रह राम दरबार मंदिर एवं पार्क विकास समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, निरंजन सैनी, अलका शर्मा, अंजू सैनी द्वारा
निरीक्षण व्यवस्था पंडित कांता प्रसाद, मीठा लाल, महावीर शर्मा, आर्थिक व्यवस्था सौरभ शर्मा, लोकेश शर्मा, पुष्कर शर्मा, रेणु शर्मा, दीपशिखा पारीक द्वारा किया गया। आयोजन की संयोजिका एवं महिला मंडल अध्यक्ष अलका शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष संपूर्ण मातृशक्ति द्वारा इस आयोजन का प्रतिनिधित्व किया जाता है और यह हर बार कुछ नए और व्यवस्थित तरीके से किया जाता है।