सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग द्वारा सीकर जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सभागार में जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस दौरान सीकर में राज्य ओबीसी (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के सदस्य पवन सैनी मावंडिया एवं एडवोकेट गोपाल कृष्ण शर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों से खुली परिचर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए। परिचर्चा कार्यक्रम में ओबीसी श्रेणी के भीतर वर्गीकरण किए जाने, जनसंख्या के अनुपात में सीटों का निर्धारण करने, पिछड़ी एवं अतिपिछड़ी जातियों को आरक्षण का पूर्ण लाभ दिलवाने तथा वर्तमान 21 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने की मांग सीकर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उठाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने इन विषयों पर अपने विचार आयोग के सदस्यों के समक्ष साझा किये। परिचर्चा के दौरान जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण के निर्धारण को लेकर आयोग के समक्ष अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि न्यायसंगत आरक्षण व्यवस्था से ही सामाजिक संतुलन और वास्तविक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकता है। जन संवाद में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने ओबीसी वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपने सुझाव आयोग के समक्ष रखे।
ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया एवं एडवोकेट गोपाल कृष्ण शर्मा का सीकर जन संवाद कार्यक्रम
By -
January 05, 2026
0
Tags: