बाइक व ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल, जयपुर रेफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फिल्टर प्लांट के सामने वाले कट पर शनिवार की शाम को एक ट्रक की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे निवाई निवासी तीन युवक बाइक पर सवार होकर माधोलाव तालाब से मछली पकडकर लौट रहे थे। इस दौरान फिल्टर प्लांट के सामने वाले कट पर एक ट्रक ने उनकी बाईक टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक लहूलुहान होकर सडक़ पर गिर पड़े। घटना की सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तुरंत निवाई के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने राधा दामोदर कुंड निवासी सिराज उर्फ कालू नीलगर को मृत घोषित कर दिया। घटना में मालियों का मोहल्ला निवासी लोकेश खंगार व मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार करके दोनों को जयपुर रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक सिराज की मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और ट्रक को जब्त कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!