जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय की चिरंजी लाल अग्रवाल लाइब्रेरी के 13वें इंटर्नशिप के छात्रों द्वारा पाठशाला ट्रस्ट के कठपुतली नगर सेंटर में डॉ.ओपी टांक के नेतृत्व से कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें लाइब्रेरी इंटर्नशिप प्रोग्राम के छात्रों ने प्रोग्राम हेड ऋषि अग्रवाल, कॉर्डिनेटर एडवोकेट दीक्षा यादव एवं एडवोकेट रूपाली चौहान के नेतृत्व में पाठशाला के बच्चों को मौलिक अधिकार व कर्तव्यों से अवगत कराया। वहीं डॉ.ओपी टांक ने लाइब्रेरी इंटर्नशिप के स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया। साथ ही इन 15 इंटर्नस के साथ लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम करने के लिए सहमति दी। वहीं इंटर्नस ने ओम प्रकाश गुर्जर, डॉ.ओपी टांक सहित सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
3/related/default