निवाई (लालचंद सैनी): गांव श्री सुरतपुरा में संचालित नि:शुल्क संध्याकालीन पाठशाला में निवाई अस्पताल के डॉ.रामजीलाल बैरवा द्वारा अपने पूज्य पिता की पांचवीं स्मृति दिवस पर बच्चों को अल्पाहार, सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। डॉ.रामजीलाल बैरवा पिछले 5 वर्षों से निरंतर इस मानवतावादी कार्य में सक्रिय हैं। वह प्रत्येक माह संध्याकालीन पाठशाला के हेड ऑफिस को 1000 की आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। डॉ.रामजीलाल बैरवा ने कहा कि इस तरह की पहल समाज में शिक्षा, समानता और मानवता के मूल्यों को मजबूती देती है। इस दौरान डॉ.आरती गोठवाल ने बच्चों को माता सावित्री बाई फुले के विचारों पर चलने को ही सशक्त और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग बताया। इस अवसर पर अंबेडकरवादी टीम के किशन संगत, ओमप्रकाश नागर व रमेश सेवलिया सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
डॉ.रामजीलाल बैरवा ने पिता की स्मृति में छात्र-छात्राओं को स्वेटर एवं स्टेशनरी सामग्री का किया वितरण
By -
January 02, 2026
0
Tags: