होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, जोधपुर डिवीजन का गठन: पवन मेहता अध्यक्ष एवं राकेश चौहान सचिव नियुक्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


जोधपुर (रंजन दहिया): होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन ख़ान ने संगठनात्मक विस्तार एवं पर्यटन उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, जोधपुर डिवीजन के अध्यक्ष पद पर पवन मेहता तथा सचिव पद पर राकेश चौहान की नियुक्ति की है। इस अवसर पर पर्यटन एवं आतिथ्य जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ उद्योग प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया और इसे जोधपुर संभाग के लिए एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम बताया। नवनियुक्त अध्यक्ष पवन मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि जोधपुर केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और विरासत पहचान का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने जोधपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने के लिए ठोस रणनीतियों, वैश्विक प्रचार, इवेंट टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म तथा अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स के साथ सक्रिय समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति, लोककला, खान-पान और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर जोधपुर को एक विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा सकता है वहीं, नवनियुक्त सचिव राकेश चौहान ने कहा कि होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान, जोधपुर डिवीजन, क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को गति देने के लिए पूर्ण समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों के साथ कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि होटल, ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, स्थानीय प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों के हितों की रक्षा एवं विकास सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, रोजगार सृजन, सेवा गुणवत्ता में सुधार, निवेश को प्रोत्साहन तथा सतत पर्यटन विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चौहान ने यह भी कहा कि जोधपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों को एकीकृत रणनीति के तहत विकसित कर क्षेत्रीय पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान का यह नया नेतृत्व पर्यटन उद्योग के समग्र विकास, ब्रांड जोधपुर के सशक्तिकरण और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!