भगवान लक्ष्मीनाथ के लगाया पौषबडा का भोग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): मालियों के मोहल्ले में स्थित भगवान श्री लक्ष्मीनाथ के मंदिर में पौष मास शुक्ल पक्ष चौदस पर पौषबडा महोत्सव का आयोजन हुआ। श्रद्धालु राजेश भट्ट ने बताया कि पौषबडा महोत्सव को लेकर सुबह भगवान की पूजा-अर्चना करके विशेष पोशाक पहनाकर मनमोहक श्रृंगार किया एवं फूलों से भव्य झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। महोत्सव को लेकर कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इसके बाद दाल के बड़ों, पुआ व हलवा का भोग लगाकर महाआरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!