निवाई (लालचंद सैनी): देवधाम जोधपुरिया में भगवान देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के पीछे स्थित मांशी बांध में शुक्रवार को अलसुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला, जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को मांशी बांध से बाहर निकालकर निवाई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मृतक की जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान दिनेश गुर्जर (36) पुत्र स्व.राजूलाल गुर्जर निवासी खेलनिया थाना उनियारा के रूप में हुई। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई बंशी गुर्जर ने शव की शिनाख्त की। बंशी गुर्जर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पिछले कुछ दिनों से बीमार था और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ था। वह बीते सात दिनों से भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में ही रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मांशी बांध में युवक का तैरता हुआ मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, मृतक था मानसिक विक्षिप्त
By -
January 02, 2026
0
Tags: