भेरुजी की बाणी बचाने को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज, सोमवार को आर-पार की लड़ाई का ऐलान

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी के गिरावड़ी गांव में स्थित भेरुजी की बाणी को बचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले पाँच दिनों से ग्रामीण उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने सोमवार को आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि भेरुजी की बाणी के अंदर से बिजली की हाई पावर ग्रिड लाइन निकाली जा रही है, जिससे धार्मिक आस्था और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचेगा। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि प्रशासन समय रहते इस लाइन का मार्ग नहीं बदलता है, तो सोमवार को बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग भेरुजी की बाणी को बचाने के लिए आंदोलन में शामिल होंगे। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!