निवाई (लालचंद सैनी): श्याम मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का पंचामृत अभिषेक कर मनमोहक पीत श्रृंगार किया गया। बसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक बसंत पर्व पर बाबा श्याम के दरबार को विशेष रूप से पीले रंग के सुगंधित फूलों से सजाया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सुबह से ही बाबा के मंदिर में दिनभर दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से श्याम मंदिर गुंजायमान हो उठा। भजन संकीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं ने श्रृंगार के दर्शनों के साथ-साथ श्याम बाबा के भजनों का आनंद लिया। दोपहर में बाबा की विशेष आरती की गई, जिसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
3/related/default