जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अक्षत भार्गव एवं शौर्य भार्गव के हितार्थ सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए। रतन भार्गव द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिससे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिला। वहीं रविन्द्र नाथ भार्गव एवं साधना भार्गव के साथ डॉ.श्वेता भार्गव ने बच्चों को भोजन परोसकर पठनीय सामग्री वितरित की। कार्यक्रम आयोजन में डॉ.ओपी टांक, माया बड़ौदरा, गजानंद खींची, अरूण गागोलिया का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उपस्थित जनसमूह ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं निरंतर सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ किया गया।
3/related/default