मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज निवाई दौरे पर: विभिन्न विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को सुबह 11 बजे कृषि उपज मण्डी में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को कृषि उपज मण्डी में आयोजित लोकार्पण समारोह में नगर पालिका एवं पंचायत समिति द्वारा करवाए गए करोड़ों रूपए की लागत के विभिन्न नवनिर्मित विकास कार्यो का लोकार्पण एवं नवीन कार्यो का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान रामअवतार लांगडी, नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर एवं डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!