झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव व जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन शनिवार व रविवार को झुंझुनूं जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि प्रभारी सचिव 31 जनवरी को प्रातः 8 बजे से जिले के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात 10 बजे चिड़ावा पंचायत समिति के गांव मंड्रेला में, दोपहर 12 बजे पिलानी पंचायत समिति के पीपली में, 3 बजे सूरजगढ़ पंचायत समिति के महपलवास में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण करेंगे। वहीं सायं 6 बजे वे बीडीके अस्पताल झुंझुनूं का निरीक्षण करेंगे। रविवार, 1 फरवरी को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति झुंझुनूं के ग्राम कुलोद कला एवं नवलगढ़ पंचायत समिति के मुकुंदगढ़ कस्बे में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण कर जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।
3/related/default