ट्रैफिक में लापरवाही नहीं चलेगी: बीकानेर की सड़कों पर उतरेगा प्रशासन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभाग आपसी समन्वय से काम करें और आमजन को ट्रैफिक, पार्किंग व अतिक्रमण से राहत दिलाएं। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रैफिक, सड़कों, अतिक्रमण व कोटगेट–सांखला फाटक अंडरब्रिज की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दिए गए।

दो माह में एक बार शहर का दौरा करेगी कमेटी

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी हर दो महीने में शहर का दौरा कर ट्रैफिक, पार्किंग, अतिक्रमण और सड़कों की स्थिति की समीक्षा करेगी। जरूरत पड़ने पर समझाइश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। संभागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर और एसपी भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।

अंडरब्रिज और सड़कों पर तेज़ी के निर्देश

कोटगेट–सांखला फाटक अंडरब्रिज के काम में तेजी लाने और लगातार फॉलोअप के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी ने बताया कि 134 में से 28 सड़कों का कार्य पूरा हो चुका है, शेष फरवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

रतन बिहारी पार्क में बनेगी मल्टी-स्टोरी पार्किंग

नगर निगम ने रतन बिहारी पार्क में मल्टी-स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव भेजा है। सड़कों पर दोबारा लगने वाले ठेलों-गाड़ियों पर सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।

लाइटिंग की सराहना, साइनेज पर जोर

दीपावली पर बीडीए की लाइटिंग की प्रशंसा करते हुए जयपुर रोड सहित प्रमुख इलाकों में साइनेज बोर्ड लगाने की आवश्यकता जताई गई।
बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, बीडीए, पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!