झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चुना चौक विकास समिति एवं श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मानव सेवा का प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को लड्डू, पकौड़ी, पूड़ी एवं सब्जी का वितरण किया गया, वहीं शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए 100 कंबलों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही बजरंग लाल बाक्यान परिवार की ओर से 151 चरण पादुकाएं श्रद्धालुओं व जरूरतमंदों को प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर उमेश जालान रहे। उन्होंने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यों में सहयोग करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को संबल मिल सके। इस अवसर पर शिवचरण पुरोहित, शुभकरण चोपदार, डॉ.डीएन तुलस्यान, मूलसिंह किसनवात, कालूराम तुलस्यान, इंद्रचंद तुलस्यान, गोपी पुरोहित, अशोक तुलस्यान, प्रदीप पाटोदिया, सुरेंद्र शर्मा (प्रिंसिपल), प्रमोद चोटिया, विनोद पुरोहित, महेश बसावतिया, एडवोकेट नीरज शर्मा, सुशील बाक्यान, पवन शर्मा (टाइपिस्ट), सुभाष पुरोहित, महेश वर्मा, रविशंकर पुरोहित, लक्ष्मीकांत पुरोहित, रामचंद्र पसारी, शरद शर्मा, छाजू स्वामी, पूनम पुरोहित, सत्यनारायण सैनी, नरेश पुरोहित, हितेंद्र छक्कड़, विपिन छक्कड़, सुरेश सैनी सहित अनेक समाजसेवियों ने अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
3/related/default