स्वदेशी मेला सूरजगढ़ की रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वदेशी जागरण मंच एवं सूरजगढ़ नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला – सूरजगढ़ 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु रथ यात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे मेला स्थल नया बस स्टैंड, सूरजगढ़ से किया गया। रथ यात्रा को स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत समन्वयक लोकेंद्र सिंह एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ यात्रा नगर एवं आसपास के गांवों में भ्रमण कर स्वदेशी मेले का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी तथा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने, देशी उद्योगों को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत की भावना से जुड़ने का आह्वान करेगी। समिति ने जानकारी दी कि स्वदेशी मेला का भव्य उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय प्रचारक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि यह मेला 16 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक नया बस स्टैंड परिसर, सूरजगढ़ में आयोजित होगा। मेले में स्वदेशी उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, ग्राम उद्योग, आयुर्वेदिक सामग्री, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बच्चों, महिलाओं व युवाओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।
*रथ यात्रा शुभारंभ* 
इस अवसर पर प्रांत समन्वयक लोकेंद्र सिंह नरुका, विभाग सह संयोजक ब्रह्मदत मीणा, मेला प्रमुख विक्रम सिंह राठौड़, खंड संघ चालक सुरेन्द्र सिंह तंवर, पूर्व विधायक सुभाष पुनिया, सेवाराम गुप्ता, प्रधान बलवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, सजन जांगिड़, संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, संजय गोयल, मनोहर जांगिड़, सरपंच रविन्द्र जांगिड़, महेश जांगिड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!