बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में मुरलीधर विस्तार बस्ती में 30 जनवरी को होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर सामुदायिक भवन परिसर में विधिवत भूमि पूजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए कार्यक्रम में सह संयोजक शिव कुमार, प्रभुदयाल व सुमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सह संयोजक प्रभुदयाल ने बताया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा व युवा रैली तथा 30 जनवरी को मातृ शक्ति की शोभा यात्रा के बाद विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।