एसकेआईटी में हुआ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन एआई एंड रोबोटिक्स विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर में 17 जनवरी 2026 को एआईसीटीई डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेशनल्स स्कीम (DPS) के अंतर्गत डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन एआई एंड रोबोटिक्स विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जयदीप नाहा, जनरल मैनेजर एवं हेड – डिजिटल बिज़नेस लाइन, सीमेंस एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम (हरियाणा) रहे। यह व्याख्यान दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में विशेषज्ञ ने फैकल्टी सदस्यों से संवाद करते हुए शिक्षा जगत और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने के प्रभावी उपायों पर विस्तृत जानकारी दी तथा आधुनिक तकनीकों को अकादमिक पाठ्यक्रम से जोड़ने के तरीकों पर चर्चा की। दूसरे सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में एआई एवं रोबोटिक्स की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने सीमेंस एनर्जी में उपलब्ध इंटर्नशिप, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी, जिससे छात्र अत्यंत उत्साहित हुए। कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत डॉ.प्रवीण कुमार जैन, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, ईसीई द्वारा पुष्प भेंटकर किया गया। अतिथि को स्मृति चिन्ह डॉ.मुकेश अरोड़ा, समन्वयक, इनक्यूबेशन सेल द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसे सुश्री रजनी इडीवाल, सहायक प्रोफेसर, ईसीई विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस व्याख्यान के सफल आयोजन में डॉ.मोनिका माथुर (प्रोफेसर), डॉ.विकास पाठक (एसोसिएट प्रोफेसर) एवं सुश्री रजनी इडीवाल (ईसीई विभाग) ने फैकल्टी कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!