बीकानेर के खुश स्वामी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता सिल्वर

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर। बीकानेर के होनहार खिलाड़ी खुश स्वामी ne 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीतकर जिले व राजस्थान का नाम रोशन किया है। मात्र 12 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।
यह प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में 13 से 15 जनवरी तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बीकानेर जिला ताइक्वांडो संघ के अनुसार खुश स्वामी ने सब जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सिल्वर पदक अपने नाम किया। इस सफलता का श्रेय उनके कोच जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद बीकानेर पहुंचने पर खुश स्वामी का खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!