बीकानेर, ( सरजीत सिंह)। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हैण्डबाल 14 वर्ष छात्र प्रतियोगिता 5 जनवरी से 10 जनवरी तक चित्तौडगढ में आयोजित हो रही है।
आवास गृहाधिपति विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र भूपेंद्र जाट व गोविंद जाट का राजस्थान टीम में प्रतिनिधित्व कर रहे है।
हैण्डबाल प्रशिक्षक प्रकाश सारस्वत ने बताया कि गोविंद जाट ने कप्तान के रुप में सेन्टर बैंक की पोजीशन पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को लीग व नाॅक आउट के मैचेज में लगातार जीत दिलवाते हुए फाईनल मुकाबले में गुजरात 29-16 के स्कोर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।