चिड़ावा में शेखावाटी परिवार का सराहनीय प्रयास: झुग्गी-बस्तियों में कंबल वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक सरोकारों में सक्रिय संगठन शेखावाटी परिवार द्वारा चिड़ावा की झुग्गी-बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया। यह पहल झुग्गी-बस्तियों में निवास करने वाली वंचित आबादी के लिए सर्द मौसम में बड़ी राहत साबित हुई। शेखावाटी परिवार सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संगठन है, जो इससे पूर्व बालिका शिक्षा, कला प्रोत्साहन एवं द कलाम विजन जैसे अनुकरणीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर चुका है। कंबल वितरण कार्यक्रम इन्हीं सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, युवा नेता सुनील भंडिया, कवि नगेन्द्र शर्मा, आशु स्वामी, राजकुमार मेघवाल, सज्जन गोदारा, कर्मवीर गोस्वामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने शेखावाटी परिवार के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!