झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघाना पंचायत के हीरवा गांव में नवयुवक मंडल द्वारा प्रथम मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, चिड़ावा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। मैच का सबसे पहले टॉस पिचानवा गांव की टीम ने जीता। वॉरियर्स टीम हीरवा व पिचानवा टीम रही,जबकि हीरवा टीम ने 52 रन बनाए, वहीं पिचानवा टीम ने 109 रन बनाए। 57 रन से पिचानवा टीम जीती। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, भाजपा अध्यक्ष चिड़ावा नरेंद्र गिरधर रहे। कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि मनीराम तंवर, रिटायर्ड एएसआई धर्मपाल यादव, शीशराम डूडी (समाजसेवी), रिटायर्ड कैप्टन इमामुद्दीन खान, कृष्ण सिंह शेखावत, सूबेदार महेंद्र तंवर, रणवीर तंवर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालक बलवीर सिंह शेखावत ने किया, वहीं मैच का संचालक धर्मेंद्र झाझडिया ने किया। नवयुवक मंडल टीम में शामिल युवा साथी जीतू झाझडिया, सत्येंद्र यादव, संदीप शेखावत, अनिल यादव, हनीफ खान, परवीन तंवर, दिनेश मिश्रा, कमल जिंदल अनेक युवा साथी मौजूद रहे।
*वर्षा सोमरा ने भी थामा हाथों में बल्ला*
वर्षा सोमरा ने क्रिकेट महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ तो किया ही लेकिन युवाओं ने क्रिकेट मैच भी खेला। क्रिकेट को खेल की भावना से खेलने का मतलब है नियमों के साथ-साथ ईमानदारी, सम्मान और निष्पक्षता का पालन करना; जीत-हार को स्वीकार करना, विरोधी टीम का सम्मान करना और खेल का आनंद लेना, क्योंकि यह अनुशासन, टीमवर्क सिखाता है और जीवन में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, जिसमें हार से निराश न होकर सीखते हुए आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।
*इनका कहना है*
मैं युवाओं को संदेश देना चाहती हूं कि खेलकूद मनोरंजन का साधन नहीं रहा। यह एक अपनी पहचान बनाने, पैसे कमाने जैसे सब कर सकते हैं, खेल-खेल की भावना को दर्शाता है। टीम में कैसे कार्य किया जाता है, यह भी सिखाता है और मैं युवाओं को कहना चाहती हूं कि युवाओं को बढ़ चढ़कर खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। अपने गांव और अपने समाज का नाम भी रोशन करना चाहिए।
*सुश्री वर्षा सोमरा*
*भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष झुंझुनू*
*इनका कहना है*
खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, जिससे खेल भावना और संगठन की एक भावना तो बढ़ती ही है और मैं कहना चाहता हूं कि युवा साथी नशे से दूर रहे। अगर आप नशे से दूर रहोगे तो अपना जीवन भी सफल बनाओगे और खेल के प्रति रुचि भी बनी रहेगी।
*नरेंद्र गिरधर, भाजपा अध्यक्ष, चिड़ावा*